नितेश तिवारी की 'Ramayan' में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे अमिताभ बच्चन ? जानें पूरी कास्ट लिस्ट

Amitabh Bachchan play the role of King Dasharatha: बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल भर में कई फिल्में रिलीज होती हैं। फैन्स को उनके फेवरेट स्टार की फिल्म के रिलीज होने का इंतजार भी बेसब्री से रहता है, लेकिन फिलहाल तो अब एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है। जिसके बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब है। बच्चा से लेकर बूढ़ा भी फिल्म की हर छोटी बड़ी अपडेट जानने क लिए टकटकी लगाए बैठा है तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम अपडेट।
किरादरों पर चल रहा है खास फोकस
बता दें कि नितेश तिवारी बनाने जा रहे हैं भगवान राम पर फिल्म 'रामायण' फिल्म आसानी से लोग कनेक्ट कर पाएं और फिल्म के किरदार भी बखूबी जचें इसपर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। जहां भगवान राम के लिए रणबीर कपूर का (Ranbir Kapoor) चयन किया गया है तो वहीं माता सिता के लिए साउथ की एक्ट्रेस साईं पल्लवी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसी के साथ ही अब जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) का नाम भी चर्चाओं में हैं। अब देखना होगा कि माता सीता के लिए कौन सी एक्ट्रेस फाइनल की जानी हैं।
बिग बी करेंगे अभिताभ बच्चन का किरदार ?
फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में भगरान राम के पिता राजा दशरथ के लिए भी नाम फाइनल हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो राजा दशरथ के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि फिल्म के सभी किरदारों के लिए एक खास टीम बनाई गई है। जो करेक्टर के आभूषण, वस्त्र और रूपरेखा पर खास ध्यान देगी।
ये किरदार भी हुए हैं फाइनल
इन किरादारों के लिए भी नाम आए हैं सामने। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। फिल्म में अहम किरदार हनुमान के लिए सनी देओल का नाम सामने आया है। वहीं रावण के लिए बताया जा रहा है कि साउथ के सुपरस्टार रॉकी भाई यानी कि केजीएफ के यश का नाम फाइनल हुआ है। इस किरदार के लिए उन्होंने भारी फीस चार्ज की है।


Click it and Unblock the Notifications











