..................... Amitabh Bachchan to play himself in 'Bombay Talkies' | 'बांबे टॉकीज' में अमिताभ ने खुद का किरदार निभाया! - Hindi Filmibeat

'बांबे टॉकीज' में अमिताभ ने खुद का किरदार निभाया!

Amitabh Bachchan
खबर है कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अनुराग की 'बांबे टॉकीज' में खुद का किरदार निभाया है।मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। खबर है कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अनुराग की 'बांबे टॉकीज' में खुद का किरदार निभाया है।

बांबे टॉकीज चार कहानियों का गुलदस्ता है। इसे चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म को भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बनाया गया है। यह तीन मई को रिलीज होगी।

70 वर्षीय महानायक ने कश्यप की फिल्म में एक छोटी भूमिका की है। इसमें वह अपने गृह नगर इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) से आए अपने एक बेहद उत्साही प्रशंसक से मिलते हैं।

एक बयान में कहा गया है कि कश्यप के हिस्से वाली कहानी में अमिताभ को समर्पित एक गाना भी है। इसे अमिताभ के जुहू स्थित उनके निवास 'प्रतीक्षा' के बाहर रविवार को रिलीज किया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया, "बच्चन ने फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई है। उन्हें हैरान करने के लिए आगे एक चीज है। 60 कलाकारों का एक दल अमिताभ के वेशभूषा और मुखौटे में उनके घर के सामने गाने को रिलीज करेगा।"

वैसे भी अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उनके घर के सामने हर रविवार की शाम प्रशंसकों का जमावड़ा लगता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X