बाहुबली के बाद अब ये होगी सबसे बड़ी फिल्म, अभिताभ बनेंगे भीष्म पितामह !
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नई फिल्म साइन की है और इस फिल्म में वे भीष्म पितामह के किरदार में नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने नई फिल्म साइन की है और इस फिल्म में वे भीष्म पितामह के किरदार में नजर आने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक महानायक अमिताभ बच्चन एमटी वासुदेव नायर की नॉवेल पर बनने वाली फिल्म में भीष्म का रोल निभाएंगे। इस फिल्म को एनए श्रीकुमार मेनन डायरेक्ट करेंगे और उनके कहने पर ही फिल्म में भीष्म के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को एप्रोच किया गया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन पहले भी बड़े पर्दे पर ऐसी भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।

ये फिल्म ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों पहलुओं पर बनाई जाएगी। इस फिल्म में भारतीय महाकाव्य महाभारत की कहानी होगी, जिसमें भीम के किरदार पर सबसे अधिक फोकस किया जाएगा, जो कि पांडवों में दूसरे नंबर पर थे।
बताया जा रहा है कि फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद साउथ के डायरेक्टर और मेकर्स ऐसे एतिहासिक मुद्दों पर फिल्मों की तरफ रुख कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और बातें-


Click it and Unblock the Notifications