13 साल के बच्चे बनेंगे अमिताभ बच्चन
64 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन को अलग तरह की फिल्में ऑफर की जा रही है। चीनी कम जैसी फिल्म में उनके साथ 34 साल की तब्बू से रोमांस करवाने वाले पी बालाकृण्णन अब उनको एक अनोखे रोल में पेश करने वाले है। फिल्म पा में उनको 13 साल के बच्चे की अदाकारी करनी होगी।
बालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में यह अपनी तरह का कुछ अनोखा रोल होगा। फिल्म में अमिताभ एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में है जो 13 साल के बच्चे की तरह सोचता है उसे एक अलग तरह का जेनेटिक डिसआर्डर प्रोगेरिया होता है। मजेदार बात है कि फिल्म में उनके पिता की भूमिका में कोई और बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन है।


Click it and Unblock the Notifications