शहीदों की याद में बच्चन का म्यूजिक शो

अमिताभ ने भावुक होकर आगे लिखा है कि मेरी ओर से इस संगीत का कार्यक्रम उन शहीदों के परिवार को समर्पित होगा जिनके चलते देश में लोग अमन की नींद सो पाये लेकिन उसी परिवार के सदस्य को सम्मान नहीं मिला जिसे पाने के वो हकदार थे। उन्होंने लिखा, और हमारे विचार और हमारी प्रार्थना उन सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के लिए है, जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी ताकि हम अमन से जी सके। अमिताभ बच्चन इस शो के जरिये शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद करना चाहते हैं।
मालूम हो कि संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ने 26/11 के हमले के तीन साल पूरे होने के अवसर पर साउंड ऑफ पीस एलबम लांच की है। एलबम में अकोन, उस्ताद राशिद खान और विक्लिफ जीन ने आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications











