अमिताभ बच्चन के पर्सनल बॉडीगार्ड का ट्रांसफर, 1.5 सैलेरी लेने की उड़ी थी खबर, अब की जा रही है छानबीन!
हर स्टार की तरह, अमिताभ बच्चन भी पर्सनल बॉडीगार्ड रखते हैं, जिसका नाम है जितेन्द्र शिंदे। मुंबई पुलिस के हेड कॉन्सटेबल जितेन्द्रे शिंदे साल 2015 से बिग बी की सुरक्षा में हैं। चूंकि अमिताभ बच्चन के पास एक्स-श्रेणी की सुरक्षा है, इसलिए उनके साथ हमेशा दो कांस्टेबल तैनात रहते हैं। बहरहाल, बीते दिन, बिग बी के बॉडीगार्ड के सैलेरी खबरें सुर्खियों में थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी के बॉडीगार्ड जितेन्द्र शिंदे को सालाना 1.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सैलरी मिलती है। जितेंद्र की अपनी सिक्यॉरिटी एजेंसी भी है। वहीं, इस खबर के आते ही अब रिपोर्ट आ रही है कि सैलेरी की खबरों पर जितेंद्र शिंदे का ट्रांसफर कर दिया गया है।

अब इस मामले में पुलिस ने जितेन्द्र शिंदे की कमाई पर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे ने इस बात से इंकार किया है कि अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ की सैलेरी देते हैं। फिलहाल जितेन्द्र शिंदे को साउथ मुंबई के पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications