..................... अमिताभ बच्चन ने हेटर्स के लिए लिखा ओपन लेटर | Amitabh Bachchan pens an open letter to his haters, who wishes for his death - Hindi Filmibeat

ट्रोलर्स पर भड़के अमिताभ बच्चन- लिखा, 'वो चाहते हैं कि मैं कोरोना से मर जाऊं, मुझे उनपर तरस आता है'

कोरोना वायरस से संक्रमित अमिताभ बच्चन दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना निगेटिव पाई गईं, जिसके बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया। अमिताभ बच्चन यह बताते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने ट्विट में लिखा - अपनी छोटी बिटिया, और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर; मैं रोक ना पाया अपने आंसू.. प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार..

उन्होंने अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया। उन्होंने लिखा- कि अस्पताल से छुट्टी लेकर जाते समय पोती आराध्या ने उनसे कहा कि वो रोयें नहीं और वो भी जल्दी से घर आ जाए। बिग ने लिखा कि आराध्या ने उन्हें ये आश्वासन दिया है और इसलिए उन्होंने भी इसपर विश्वास करना होगा।

Amitabh Bachchan

साथ ही अमिताभ बच्चन ने ट्रोलर्स को फटकार सुनाई, जो चाहते हैं कि वो कोविड से मर जाएं। बिग बी ने लिखा कि "वो लोग लिखते हैं कि कोविड से मर जाऊं लेकिन वो अपने पिता का नाम नहीं लिखते हैं क्योंकि उन्हें ये नहीं पता कि उनका पालन-पोषण किसने किया। यहां दो ही चीजें हो सकती है, या तो मैं बचूंगा या मरूंगा। अगर मैं मर गया तो तुम्हें इस तरह से किसी सेलेब्रिटी के लिए अपने अपशब्द लिखने का मौका नहीं मिलेगा। तरस आता है क्योंकि तुम्हारी लिखी हुई चीजें भी इसलिए लोगों के ध्यान में आएंगी क्योंकि तुमनें उसे अमिताभ बच्चन के लिए लिखा, लेकिन तब ये नहीं होगा!!"

बिग बी ने आगे लिखा कि यदि मैं बच गया तो तुम्हें ना सिर्फ मेरे गुस्से का सामना करना पड़ेगा.. बल्कि सोशल मीडिया पर मेरे 90 मिलियन फॉलोअर्स का परिवार भी है, जो मेरे साथ खड़े रहेंगे। जो मेरी एक आवाज पर पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण.. हर दिशा से आएंगे और तुम्हें उनके गुस्से से निपटना पड़ेगा।

गौरतलब है कि बिग बी और अभिषेक बच्चन नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं। समय समय पर अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अपने सेहत को लेकर जानकारी देते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X