अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन, डॉक्टरों के लिए लिखी कविता, कहा- 'ईश्वर रूपी देवता ये'
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और क्वारंटीन हैं। अस्पताल से ही बिग बी अपने ट्विटर पर एक्टिव हैं और हर दिन पोस्ट कर रहे हैं। जाहिर है फैंस उनके पोस्ट देखकर खुश हैं। जहां पहले बिग बी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया, वहीं, दूसरे पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने डॉक्टरों के लिए भी एक खास कविता लिखी है, और उन्हें देवता बताया है।
Recommended Video
अमिताभ बच्चन ने लिखा- "श्वेत वर्ण आभूषण, सेवा भाव समर्पण, ईश्वर रूपी देवता ये, पीड़ितों के संबल ये, स्वयं को मिटा दिया, गले हमें लगा लिया, पूजा दर्शन के स्थान ये, परचम इंसानियत के.."

बिग बी ने इस ट्वीट के जरिए कोरोना काल में डॉक्टर्स के संघर्ष और समर्पण के बारे में बताया है। जाहिर है कि इस भंयकर महामारी में डॉक्टर्स किसी देवता से कम नहीं, जो खुद को खतरे में डालकर.. हर दिन हजारों, लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications