..................... ऋषि कपूर की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, वीडियो में रो पडे़ बिग बी- फैंस भी हुए मायूस Amitabh Bachchan pay tribute to late Rishi Kapoor watch video how bigg b emotional - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, वीडियो में रो पडे़ बिग बी- फैंस भी हुए मायूस

बॉलीवुड के महायक अमिताभ बच्चन को ऋषि कपूर के निधन ने तोड़ दिया है। एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को श्रद्धाजंलि देते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने दोनों के सफर के बारे में बताया और उनकी एनर्जी व उत्साह का जिक्र किया।

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर से जुड़ी यादें ताजा की। उन्होंने लिखा कि कैसे वह जवान, उत्साहित और एनर्जी से भरे इंसान थे। अमिताभ बच्चन का ये इमोशनल वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी तक लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे देखा व कमेंट्स किए।

बता दें पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से ऋषि कपूर लड़ रहे थे। वह न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर लौटे थे। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। बीते दिन नीतू कपूर ने प्रार्थना सभा घर पर रखी लेकिन लॉकडाउन के चलते तमाम सेलिब्रेटिज नहीं पहुंच पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X