अमिताभ बच्चन ने भरा 70 करोड़ रुपए टैक्स- सलमान-शाहरुख सबको पीछे छोड़ा
महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और इस उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके इस देश का जिम्मेदार नागरिक बनाती है। बता दें कि अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सितारों में शामिल हो चुके हैं। खबर है कि उन्होने 2018-19 में लगभग 70 करोड़ का टैक्स अदा किया है। अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने ये स्टेटमेंट दिया है।
इसके साथ ही उनको कई तरह के नामों जैसे की टैक्स के शंहशाह जैसे शब्दों से बुलाया जा रहा है। बॉलीवुड की बात करें तो इतना टैक्स कोई भी नहीं भरता है।

अमिताभ बच्चन इसके साथ साथ कुछ ऐसे कामों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं जो कि काफी शानदार और जमीनी मुद्दों से जुड़े होते हैं। जैसे कि वो कई बार कर्ज में डूबे हुए किसानों की मदद करते हैं और उनका लाखों का लोन अपने पैसों से भर देते हैं।
हाल ही मे उन्होने मुजफ्फरपुर बिहार के किसानों का 10 लाख रुपए का लोन अदा किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications