अब भी दर्द से लड़ रहे हैं अमिताभ बच्चन
पेट के सफलतापूर्वक इलाज करा चुके अमिताभ बच्चन को आज अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। ज्ञात हो कि इस महानायक के पेट का ऑपरेशन मुंबई के सेवन हिल्स में किया गया। यह दर्द उन्हें उनकी फिल्म कुली के सेट पर हुए हादसे के चलते काफी दिनों से है।
अमिताभ ने अपने फैन्स की दुआओं के लिए शुक्रिया किया। इसके अलावा अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि यह ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला। दो सर्जरी की गई जिसके चलते काफी वक्त लगा। लेकिन दर्द तो अभी भी है। जी हां अमिताभ के पेट में ऑपरेशन के बाद भी दर्द हो रहा है।
अपने फैन्स के लिए ट्वीट करते हुए अमिताभ ने कहा कि मुझे पता था कि आपकी दुआएं कभी भी जया नहीं जाएंगी। अपकी दुआ मेरे लिए बेशकिमती हैं मैं उनका कर्ज कभी पूरा नहीं कर सकता। इस तर ट्विटर पर सक्रिय रहने के चलते उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने उन्हें आराम करने की सलाह देते हुए लिखा है कि ऑरो ये ट्विटर पर बेठने का समय नहीं है। अपने बिस्तर पर जाओ। इसके जवाब में अमिताभ ने लिखा है कि पा मैं तो सुबह से ही बिस्तर पर ही हूं।


Click it and Unblock the Notifications