दो बूंद जिंदगी की याद रही, टैक्स देना भूले अमिताभ

अमिताभ को चाहने वाले भी इस खबर को सुनकर सकते में हैं लेकिन कुछ ने तो ट्विटर पर बड़े ही व्यग्यात्मक कमेंट किये हैं। ट्विटर पर किसी ने कमेंट किया है कि "दो बूंद जिंदगी की पिलाते हैं लेकिन दो पर्सेंट टैक्स दैना भूल गये अमिताभ बच्चन। वैरी बैड।" अमिताभ बच्चन ने भी हाल ही में जॉली एलएलबी के प्रोमो रिलीज के इवेंट के दौरान इस नोटिसे के बारे में बोलते हुए कहा "जिंदगी में दो चीजों से कभी भी कोई नहीं बच सकता, एक मौत और एक आयकर विभाग। मैं सुप्रीम कोर्ट की आज्ञा का पालन करूंगा।"
अमिताभ बच्चन हाल ही में सुभाष कपूर की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी के प्रोमो लांच के इवेंट पर गये और वहां पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसी समस्या नहीं झेली है। उन्होंने कहा "मुझे याद है कि जब लंदन में बोफोर्स कांड में मेरा नाम आया तो मेरे पास सिर्फ एक ही हथियार था सच। हम सच के साथ थे और इसलिए केस जीत गये।" साथ ही अमिताभ ने ये भी कहा कि जॉली एलएलबी का प्रोमो बेहतरीन है और उन्हें यकीन है कि फिल्म भी बेहतरीन होगी। फिल्म में अरशद वारसी, अमृता राव और बोमन इरानी मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications