अमिताभ को ठीक होने में लगेंगे कुछ और महिनें
पेट के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में आराम कर रहे अमिताभ बच्चन को कुछ दिन और यहां बिताने होंगे। वैसे तो अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी उन्हें घर पर कुछ महीने आराम करना होगा। लेकिन अभी डॉक्टर्स चाहते हैं कि अमिताभ कुछ दिन और उनकी ही निगरानी में रहें।
बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है कि लगता है अभी कुछ दिन और मुझे यहां रहना होगा। उसके बाद घर पर भी कुछ महीने आराम करना पड़ेगा।
उन्होंने आगे लिखा कि, सुबह डॉक्टरों के साथ मरीज की मुलाकात बहुत कष्टकारी होती है, जब आप उनकी रिपोर्ट्स का इंतजार करते हैं और कोई नई परेशानी आपको आगे का उपचार कराने के लिए मजबूर करती है। मगर मुझे इस बात की खुशी है कि डॉक्टर मेरे स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।
उनकी बातें यही पर खत्म नहीं हुईं उन्होंने आगे ट्वीट किया कि शरीर में कुछ बीमारियां तो खुद ब खुद ही ठीक हो जाती हैं। वाकई यह अद्भुत मशीन है तभी तो इसे बनाने वाले भगवान की हम अराधना करते हैं। वैसे, अब काफी अच्छा महसूस हो रहा है। अब मैं सावधानी के साथ स्नान भी कर रहा हूं। सामान्य भोजन भी लेने लगा हूं। मैं हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी कर रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications











