MeToo: महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के सख्त खिलाफ हूं- अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में मी टू की बयार ने तेज़ी पकड़ ली है। जहां सुपरस्टार्स अब तक इस मामले में कमेंट करने से कन्नी काट रहे थे। वहीं, अब धीरे धीरे सभी खुलकर बाहर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले जब अमिताभ बच्चन से तनुश्री दत्ता के मामले पर सवाल किया गया था.. तो उन्होंने सीधी जवाब दिया था कि- ना ही मैं तनुश्री हूं, ना ही नाना पाटेकर, तो मैं कैसे कमेंट कर सकता हूं..
दीपिका का आरोप- आलोक नाथ ने मेरे कमरे में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी
खैर, आमिर खान के बाद अब अमिताभ बच्चन ने भी मी यू कैपेंन पर एक बयान जारी कर ही दिया है। बिग बी ने लिखा है- किसी भी महिला के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और गलत आचरण के खिलाफ हूं। खासकर उसके कार्यस्थल पर। ऐसे कृत्य को तुरंत संबंधित अधिकारियों के नोटिस में लाया जाना चाहिए और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए या फिर कानून का सहारा लिया जाना चाहिए।

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा- महिलाएं, बच्चे और समाज के कमजोर वर्ग को विशेष सुरक्षा की जरूरत है। बड़े-बड़े कार्यस्थलों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को देखना सबसे ज्यादा उत्साहजनक रहा है। यह हमारे लिए बेहद शर्म की बात होगी यदि हम उन्हें वह इज्जत और सुरक्षा ना दे पाए जिसकी वे योग्य हैं।
यहां जानें अब तक किन टॉप एक्टरों इस मुद्दे पर कोई समर्थन नहीं दिया है-


Click it and Unblock the Notifications