एक और सर्जरी करानी होगी अमिताभ को

आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में अमिताभ बच्चन के पेट का ऑपरेशन हुआ। जो कि सफल बताया गया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कुछ नयी परेशानियां सामने आ रही हैं। अमिताभ को सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन उनके पेट का दर्द ठीक ही नहीं हो रहा था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा।
कल अमिताभ ने खुद ट्विटर पर बताया कि उनका एक और ऑपरेशन होना है। उन्होंने कुछ विस्तार से तो नहीं बताया की दोबारा ऑपरेशन की वजह क्या है। लेकिन इतना जरूर कहा कि अभी इलाज, टेस्ट और दवाओं का सिलसिला नहीं रूकने वाला। बिग बी को अभी अस्पताल में ही काफी लंबे समय तक रहना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











