मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन का स्टेटमेंट
पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन काफी सुर्खियां में रहे वो भी 2 मिनट की मैगी का प्रचार करने को लेकर। मैगी को लेकर मिस्टर बच्चन ने तरह तरह के इंटरेस्टिंग और बेहतरीन एड्स किये हैं लेकिन उन्हें भी शायद पता नहीं था कि जिस मैगी का वो इतना प्रचार कर रहे हैं उसी के चलते वो एक दिन विवादों में घिर जाएंगे।
मिस्टर बच्चन का कहना है कि मैगी का प्रचार करना उन्होने 3 साल पहली ही बंद कर दिया था। अमित जी ने एक प्रेस कॉंफ्रेस में कहा- "मुझे अभी तक इस विषय को लेकर किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है। लेकिन अगर मुझे नोटिस मिलता है तो मैं सरकार का पूरा साथ दूंगा। वैसे मैंने मैगी का प्रचार करना 3 साल पहले ही बंद कर दिया था।"
मैगी जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट रही है में पिछले कुछ दिनों के दौरान कई हानिकारक तत्व मिले है। इन हानिकारक पदार्थों के चलते लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रीती जिंटा तक को मैगी का ऐड करने के लिए सरकार द्वारा नोटिस भिजवाए जाने की खबर है।
अमित जी के इस बयान का सपोर्ट उनकी अगली फिल्म वजीर के सह कलाकार फरहान अख्तर और फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने भी किया। सभी का मानना है कि सिर्फ ब्रांड अम्बेसडर नहीं बल्कि क्वालिटी चेक और हेल्थ डिपार्टमेंट पर भी केस होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
