ऐश्वर्या- अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने इंटर कास्ट मैरेज पर क्यों कही ये बात?

amitabh bachchan abhishek bachchan aishwarya rai bachchan

Amitabh Bachchan Inter caste Marriage- अभिषेक बच्चन बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर जो खबरें आ रही हैं कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अंतरजातीय विवाह (Inter-caste Marriage) पर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक अब साथ साथ कहीं नहीं नजर आते हैं और इसके बाद लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हुई थी अनंत राधिका की शादी से जब ऐश-अभिषेक अलग अलग पहुंचे थे।

इस बीच अमिताभ बच्चन ने केबीसी के नए सीजन के दौरान दूसरी जाती में शादी करने को लेकर एक बात कही है। उनसे इसके बारे में पूछे जाने पर महानायक ने कहा, ''मुझे इंटरकास्ट कहना इसलिए अजीब लगता है क्योंकि मेरे पिता उत्तर प्रदेश से थे और मेरी मां एक सिख परिवार से थीं। मैं ऐसा मानता हूं कि मैं आधा सरदार भी हूं।''

इसके अलावा उन्होने ये भी बताया कि कैसे जब वो पंजाब में अपनी मौसियों के बीच होते थे तो मौसियां उनको 'किन्ना सोना पुत्तर है, साड्डा अमिताभ सिंह' ऐसे कहकर बुलाती थीं। अमिताभ बच्चन का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या अभिषेक की सच्चाई

बच्चन परिवार में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच क्या चल रहा है इसकी पक्की जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच कुछ दो सही नहीं है। लेकिन देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर कब ऐश्वर्या या अभिषेक किसी की तरफ से कोई बयान सामने आता है। कुछ समय पहले अभिषेक ने अंगूठी दिखाते हुए तलाक की खबरों को फर्जी करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X