बीमार हैं अमिताभ शुरु हो गया दवाओं का सिलसिला
ज्ञात हो कि 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ के साथ जो हादसा हुआ था उस वक्त उन्हें काफी गहरी चोट लगी थी और उसी चोट की वजह से इस साल के फरवरी माह में एक बार फिर से अमिताभ के पेट में दर्द उठा था। इस दर्द की वजह से उन्हें एक सर्जरी करानी पड़ी। इस वक्त अमिताभ को खांसी और ज़ुकाम की शिकायत हो गई है और खांसी की वजह से उनके पेट में जो सर्जरी हुई है उसमें भी उन्हें दर्द महसूस हो रहा है।
अमिताभ इस समय खांसी और जु़काम की दवा भी ले रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया "सर्दी और खांसी से बहुत बुरी हालत है। जब खांसता हूं तो सर्जरी में दर्द होता है, आह! अब मैं वापस मुंबई जा रहा हूं।"
इस खराब तबियत के बावजूद अमिताभ 10 नवंबर को शुरु होने वाले कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करने जाने की तैयारी में हैं। ये खबर वेस्ट बंगाल चीफ मिनिस्टर ममता बैनर्जी ने दी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रिक्वेस्ट किये जाने पर अमिताभ ने उन्हें हां कर दी। फिल्हाल अमिताभ अपनी खराब तबियत को ठीक करने के चक्कर में हैं अगर उनकी तबियत रही तो ही वो इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
