अमिताभ बच्चन के घर में चोर घुसा

जुहू इलाक़े में अमिताभ के तीन बंगले हैं- जलसा, प्रतीक्षा और जनक। ये तीनों ही एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर हैं। जलसा में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और नतिनी आराध्या के साथ रहते हैं और यहीं पर चोर ने सेंध लगाई।
इस बात का खुलासा पुलिस ने नहीं बल्कि खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर की है। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लेने के बाद जाँच शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन ने इस घटना के बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा, "कल कुछ चिंता वाला समय गुज़रा जब घर में एक आदमी घुस गया। उसे पकड़ लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। वह चोर पेशेवर लगता है, क्योंकि हमारे घर जलसा के ऐसे हिस्से में घुसा, जहां सबसे ज्यादा सुरक्षा रहती है।
अमिताभ ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा कर्मी अपना काम कर रहे हैं। अमिताभ ने अंत में लिखा कि सच पूछिए तो अब कोई सुरक्षित नहीं रहा है। चाहे आप कितने ही पुख्ता इंतजाम क्यों न कर लें, आपकी सुरक्षा पर सेंध तो लग ही जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications