आईएफएफआई ने अमिताभ को नहीं बुलाया

By Staff

गोवा में आयोजित होने वाले 40वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आमंत्रित नहीं किया गया है। 2003 से गोवा में समारोह का आयोजन शुरू होने के बाद से बच्चन को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया।

समारोह की व्यवस्था कर रहे राजेंद्र तलक का कहना है 'हम हमेशा महसूस करते हैं कि हमें अमिताभ की जरूरत है। उनका यहां होना काफी शानदार होता। पर राज्य सरकार की इकाई के रूप में ईएसजी का मुख्य काम केवल समारोह की व्यवस्था देखना है। अगर हमे लगता भी है कि अमिताभ की जरूरत हमे है तो भी हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि यह केवल डीएफएफ के ऊपर है कि वह किस को समारोह में बुलाता है। हमें उन्हें किसी नाम का सुझाव देने की भी अनुमति नहीं है।'

महोत्सव के सह-आयोजक 'एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा' (ईएसजी) ने केंद्र सरकार के 'फिल्म महोत्सव निदेशालय' (डीएफएफ) को अमिताभ को समारोह में ना बुलाये जाने का जिम्मेदार ठहराया है। अक्टूबर में एक प्रेस वार्ता में अमिताभ बच्चन ने गोवा में आयोजित होने वाले आईएफएफआई में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X