..................... Amitabh Bachchan not approached for Salman Khan's race 3 - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: रेस 3 में सलमान खान के साथ काम....गलत है खबर!

गपशप गली में काफी समय से खबर थी कि अमिताभ बच्चन और सलमान खान एक साथ रेस 3 में नज़र आ सकते हैं लेकिन अब सूत्रों की मानें तो ये महज़ अफवाह है जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

माना जा रहा था कि रेस 3 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज़ और डेज़ी शाह के बाद, अब अमिताभ बच्चन को भी एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया गया है।

amitabh-bachchan-not-approached-salman-khan-s-race-3

लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी का कहना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल फिल्म के लिए किसी को अप्रोच नहीं किया गया है। केवल सलमान खान फिल्म में फाइनल हैं। हालांकि फिल्म की पूरी कास्ट की आधिकारिक घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी।

वैसे सलमान खान और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री हमेशा से ही शानदार रही है। गॉड तुसी ग्रेट हो, बाबुल और बागबान जैसी फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन फिर हुईं ऐश्वर्या राय। और सब कुछ बदल गया।

जब से ऐश्वर्या राय ऐश्वर्या राय बच्चन बनीं, तब से सलमान खान और अमिताभ बच्चन में अपने आप दूरियां आ गईं। इसका कारण कुछ भी निजी नहीं था। बस दोनों मीडिया की गॉसिप से बचना चाहते थे।

देखिए अमिताभ बच्चन और सलमान खान की बेहद मस्ती भरी तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X