फोटोग्राफर्स से अपना चेहरा नहीं छुपा सके अमिताभ, ट्विटर पर बांटी परेशानी

बॉलीवुड में आजकल एक नया ही ट्रेंड शुरु हुआ है और वो है अपनी हर फिल्म के लिए एक नया लुक दिखाना और वहीं एक्टरों की इस कोशिश को बेकार करने और उनके लुक्स को समय से पहले ही दर्शकों के सामने ले आने के लिए फोटोग्राफर्स दिन रात उनके पीछे लगे रहते हैं। आखिर यही तो फोटोग्राफर्स की कमाई का मुख्य जरिया है। लेकिन उनके इस कमाई के चक्कर में स्टार्स को कई बार काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और हाल ही में इस मुश्किल में फंसे हैं अमिताभ बच्चन।

जी हां अमिताभ बच्चन ने अपनी अगली फिल्म शमिताभ के लिए काफी अलग लुक्स बनाए हैं और इस लुक्स को कैमरों से छुपाने के लिए काफी कोशिश भी की लेकिन आखिरकार फोटोग्राफर्स ने अमिताभ के शमिताभ लुक्स को कैमरों में कैद कर ही लिया और इससे पहले कि फोटोग्राफर्स अमिताभ के लुक्स को पूरी तरह से सार्वजनिक कर देते अमिताभ बच्चन ने खुद ही अपने ट्विटर पर जाकर अपने शमिताभ के लुक्स को ट्वीट कर दिया।

इसके अलावा अमिताभ ने फोटोग्राफर्स द्वारा हो रही अपनी परेशानी को भी अपने ब्लॉक पर जाकर अपने फैंस के साथ शेयर किया। अमिताभ ने लिखा "आज की तारीफ में जब लाखों कैमरे आपके आस पास मौजूद हैं, ऐसे में किसी भी फिल्म के लिए या किसी खास अवसर के लिए अपना लुक छुपाए रखना बेहद मुश्किल है।" अमिताभ बच्चन ने इससे पहले अपनी फिल्म पा के लिए भी अपने लुक्स को छुपाए रखने की काफी कोशिश की थी लेकिन उस वक्त भी फोटोग्राफर्स ने उनके लुक्स को सामने कर दिया था।

शमिताभ फिल्म में अपने लुक्स को अमिताभ ने मोजेस से कंपेयर किया है। मोजेस मिस्र के राजकुमार थे जो कि बाद में धर्म गुरु बन गये थे। फिल्म में अमिताभ के साथ धनुष और कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन मुख्य किरादर में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X