अमिताभ की सेहत में तेजी से सुधार, अब सर्जरी नहीं

जिसके चलते अब बीग बी की आगे सर्जरी नहीं होगी। लेकिन उन्हें लगातार आराम की जरूरत है, जो वो कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा कि सर्जरी के बाद फिर से पेट दर्द की शिकायत पर एक और सर्जरी हो सकती थी, लेकिन चैकअप के बाद डॉक्टर्स ने तय किया है कि एक और सर्जरी की जरूरत नहीं है। उनकी सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है।
गौरतलब है कि पेट में दर्द और इंफेक्शन के बाद शनिवार को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनकी सर्जरी की गई थी लेकिन सर्जरी के बाद भी उनके पेट में लगातार दर्द हो रहा था जिसके चलते उनका दोबारा ऑप्रेशन हुआ था। लेकिन अभी भी उनकी हालत स्थिर बनीं हुई है। खैर डॉक्टरों के इस बयान से राहत की खबर है। उम्मीद करते हैं कि अमिताभ बच्चन बहुत जल्द ठीक हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications