..................... Amitabh Bachchan never praise Aishwarya Rai publicly, told the reason - Hindi Filmibeat

बहू ऐश्वर्या राय की झूठे मुंह भी कभी तारीफ नहीं करते अमिताभ बच्चन, सामने आया ये बड़ा कारण?

Amitabh Bachchan Aishwarya rai

Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai- अमिताभ बच्चन शायद अकेले ऐसे स्टार हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर दिन वो किसी ना किसी तरह से ट्विटर (एक्स) पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते हैं।

बीते कुछ समय से बच्चन परिवार को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन अब अपनी पत्नी और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक राज खोला है। दरअसल अमिताभ बच्चन पब्लिकली कभी ऐश्वर्या राय बच्चन या फिर जया बच्चन की तारीफ नहीं करते हैं।

वो हमेशा सिर्फ अपने बेटे अभिषेक के ही गुणगान करते हैं। बस इसी को लेकर बिग बी से सवाल पूछा गया था कि वो ऐसा क्यों करते हैं। इस सवाल को सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान हो गए थे।

ऐश्वर्या राय और जया बच्चन की तारीफ क्यों नहीं करते अमिताभ?

सदी के महानायक से जब ये सवाल किया गया तो उन्होने सीधे तौर पे बताया कि क्यों वो सबके सामने बहू और पत्नी की तारीफ नहीं करते हैं। उनका कहना था कि, "हाँ मैं दिल से उनकी तारीफ़ करूँगा... सार्वजनिक रूप से नहीं... महिलाओं के प्रति सम्मान।" यही कारण है कि वो ऐसा नहीं करते हैं। सम्मान की बात कहकर अमिताभ बच्चन ने सबको चुप करवा दिया था। हालांकि इसपर ये सवाल उठता है कि अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी एक्ट्रेस के अभिनय से खुश होकर उनको बुके भेजते हैं और चिट्ठी भेजते हैं तो ये काम वो घर पे भी कर सकते हैं? हालांकि अमिताभ बच्चन का अपना नजरिया है। कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे अमिताभ बच्चन अभी भी काम कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मास्त्र के अगले पार्ट में वो कमाल करते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि रणबीर कपूर के साथ वो कब धमाका करते हैं। पहले पार्ट में उनको काफी पसंद किया गया था।

Read more about: amitabh bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X