..................... Neena Gupta joins Sooraj Barjatya's next with Amitabh Bachchan, Boman Irani, Anupam Kher | सूरज बड़जात्या की अमिताभ बच्चन - अनुपम खेर - बमन ईरानी फिल्म में नीना गुप्ता की एंट्री - Hindi Filmibeat

सूरज बड़जात्या के नया फैमिली ड्रामा की स्टारकास्ट - अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, बमन ईरानी

सूरज बड़जात्या का अगला फैमिली ड्रामा - अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बमन ईरानी के नाम से ही काफी ज़्यादा दिलचस्प लग रहा है। और अब इस फैमिली ड्रामा में नया नाम जुड़ चुका है नीना गुप्ता का। माना जा रहा है कि फिल्म पर काम इस साल के अंत तक शुरू होगा क्योंकि उससे पहले अमिताभ बच्चन अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में बिज़ी रहेंगे।

बात करें नीना गुप्ता की तो वो इस समय हिंदी फिल्मों की सबसे व्यस्त सीनियर एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उनकी क्राईम थ्रिलर डायल 100 रिलीज़ हुई है जहां वो मनोज बाजपेयी के साथ दिखाई देंगी।

amitabh-bachchan-neena-gupta-boman-irani-anupam-kher-sooraj-barjatya-s-family-drama-huge-starcast

इसके अलावा, नीना गुप्ता, रणवीर सिंह स्टारर 83 और ग्वालियर नाम की एक फिल्म में भी दिखाई देंगी। नीना गुप्ता ने फिल्मों में वापसी तब की जब उन्होंने बिना हिचक अपने एक फेसबुक पोस्ट में अपने किए हुए काम का, उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए डायरेक्टर्स से अपने लिए काम मांगा। इसके बाद नीना गुप्ता के पास काम की कोई कमी नहीं रही।

उन्होंने गजराज राव के साथ बधाई हो में एक ऐसी महिला के किरदार में वापसी की जो 25 साल और 18 साल के दो बेटों के बाद तीसरी बार प्रेगनेंटी होती है और मां बनने का फैसला करती है।

हाल ही में रिलीज़ हुई ऑटोबायोग्राफी

हाल ही में रिलीज़ हुई ऑटोबायोग्राफी

नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो रिलीज़ की है। इस किताब को लॉन्च किया था करीना कपूर खान ने। इस किताब में नीना गुप्ता ने अपनी ज़िंदगी से जुड़े कुछ बेहद अनछुए पहलू बेहद बेबाकी से शेयर किए थे। इनमें उनकी एक साल की शादी, विवियन रिचर्ड्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बिन ब्याहे मसाबा गुप्ता की मां बनने तक का संघर्ष शामिल था।

शिवशास्त्री बलबोआ

शिवशास्त्री बलबोआ

नीना गुप्ता, अनुपम खेर के साथ शिव शास्त्री बलबोआ नाम की एक फिल्म में नज़र आएंगी जो कि एक फैमिली ड्रामा है। नीना गुप्ता और अनुपम खेर ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। ये फिल्म विदेश में रह रहे दो भारतीयों की कहानी है।

अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय

अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय

नीना गुप्ता ने अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ गुडबाय नाम की फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। फिल्म को विकास बहल बना रहे हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता, अमिताभ बच्चन की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

मसाबा मसाबा 2

मसाबा मसाबा 2

इसके अलावा, नीना गुप्ता, बेटी मसाबा गुप्ता के साथ मसाबा मसाबा के दूसरे सीज़न की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता, इस सीरीज़ के पहले सीज़न में लोगों का काफी दिल जीत चुके हैं। इस सीरीज़ से नीना गुप्ता का पैरडी गाना आंटी किसको बोला रे, काफी मशहूर हुआ था।

ऑस्कर तक पहुंची फिल्म

ऑस्कर तक पहुंची फिल्म

फिल्मों में वापसी के साथ ही नीना गुप्ता को जहां बधाई हो के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला वहीं उनकी फिल्म द लास्ट कलर, ऑस्कर तक पहुंची। अपनी फिल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के लिए भी नीना गुप्ता को कई नॉमिनेशन मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X