बॉलीवुड को ठुकराकर नव्या नंदा संभालेंगी 40 हजार करोड़ का बिजनेस, खेती-किसानी के उपकरण बनाएंगी बिग बी की नातिन

Navya Nanda

Navya Nanda Family Business: अमिताभ बच्चन की नातिन ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि वो फिल्मों का रुख नहीं करेंगी। अब उनको लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। पता चला है कि नव्या नवेली नंदा बिजनेस में एंट्री मारने वाली हैं।

इसका खुलासा कुछ रिपोर्ट्स ने किया है और ये काफी शानदार कदम उनकी तरफ से माना जा रहा है। जी हां, नव्या को विरासत में काफी कुछ मिला है। ननिहाल से फिल्मी दुनिया की झलक और ददिहाल से बिजनेस की बारीकी। ऐसे में कुछ समय तक नव्या काफी कंफ्यूज थीं लेकिन बाद में उन्होने पिता के 40000 करोड़ के बिजनेस में एंट्री मारी है।

कृषि उपकरण का बिजनेस

बता दें कि नव्या नवेली नंदा निखिल नंदा की बेटी हैं। स्कॉर्ट कंपनी के मालिक निखिल नंदा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज पूरे देश में उनकी कंपनी के बनाए हुए उपकरण मिल जाएंगे।

नव्या नंदा भी ट्रैक्टर से लेकर खेती किसानी के तमाम उपकरण बनाने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हुए हैं क्योंकि नव्या बला की खूबसूरत हैं और लोग चाहते थे कि वो फिल्मों में अभिनय करतीं नजर आएं। हालांकि कई बार नव्या ने इच्छा भी जाहिर की है।

नव्या ने क्या कहा था?

फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने को लेकर नव्या ने खुलकर बात की थी। उन्होने कहा था, "मैं अपने अनुसार इस विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूँ। कॉर्पोरेट ऑफिस में आने से पहले मैंने फैक्ट्री में 3-3.5 साल तक मैने ट्रेनिंग ली थी और मुझे लगता है कि शुरुआत भी बिल्कुल नए सिरे से ही होनी चाहिए। मुझे लगता है कि शुरुआत बिल्कुल नए सिरे से करनी चाहिए।" नव्या नंदा के भाई अगस्त्य नंदा पूरी तरह से फिल्मों में आ चुके हैं। देखने वाली बात होगी कि बतौर एक्टर उनको कितना प्यार मिलता है। फिलहाल नव्या पॉडकास्ट को लेकर खबरों में रहती हैं..

More from Filmibeat

Read more about: navya naveli nanda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X