Operation Sindoor तो छोड़ ही दीजिए... Amitabh Bachchan के ट्वीट देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा!
Amitabh Bachchan Tweets: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वो हर मौके पर पर लोगों को विश करना नहीं भूलते हैं लेकिन इस बीच उनके कुछ ऐसे ट्वीट्स सामने आ रहे हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। क्योंकि ये ट्वीट तो अजीब हैं ही, लेकिन इनमें कहीं भी ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र तक नहीं किया गया है।
क्या हो रहा है बिग बी के ट्विटर पर?
पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन लगातार ऐसे ट्वीट कर रहे हैं, जिनमें सिर्फ संख्या (नंबर) लिखे हुए हैं, जैसे- 5356, 5357, 5358 वगैरह। इन ट्वीट्स में ना तो कोई शब्द है और ना ही कोई इमोजी। अमिताभ बच्चन के ये ट्वीट किसी के समझ में नहीं आ रहे हैं कि आखिर वो कहना क्या चाह रहे हैं? उनका आखिरी साफ-साफ समझ आने वाला ट्वीट 22 अप्रैल को था, जिसमें उन्होंने लिखा था- "T 5355 - The silent X chromosome .. deciding the brain .." इस ट्वीट के बाद से बस नंबर वाले ट्वीट्स ही आ रहे हैं।

क्यों कर रहे ऐसे पोस्ट?
कुछ लोग ऐसा भी मान रहे हैं कि अमिताभ बच्चन ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स पाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुद लिखा था कि उनकी फॉलोअर्स की संख्या 49 मिलियन पर अटक गई है और वो चाहते हैं कि यह बढ़े। इस पर फैंस ने मजाक में उन्हें कई आइडिए दिए - जैसे कि जयाजी के साथ वीडियो बनाना, मजेदार रील्स पोस्ट करना।
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन लगातार ट्वीट्स तो कर रहे हैं लेकिन अब तक भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है। जिसकी वजह से उनके कुछ फैंस उनसे नाराज भी हैं।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने तमिल फिल्म "वेट्टैयन" में काम किया है, जिसमें रजनीकांत भी हैं। इसके बाद वो फिल्म "कल्कि 2898 AD" के सीक्वल में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण, और कमल हासन होंगे। उनकी एक और आने वाली फिल्म है "सेक्शन 84", जिसमें उनके साथ डायना पेंटी और निमरत कौर होंगी।


Click it and Unblock the Notifications