आज की पीढ़ी को नहीं पता बीटलेस का मतलबः अमिताभ
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज एकबार फिर से बीते दिनों की यादें ताजा हो आई हैं जब इंग्लीश रॉक बैंड बीटलेस ने संगीत प्रेमियों को अपना दीवाना बना रखा था। बिग बी ने यह भी लिखा है कि आज की पीढ़ी को बीटलेस का मतलब ही नहीं पता है।
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि, आज की पीढ़ी को बीटलेस के महत्व का पता नहीं है जैसा हमें था। लेकिन वे थे और अभी भी शानदार हैं। उन्हें लेकर क्या पागलपन था। उनके बाल, संगीत, गाने, उनका रहन सहन और रिकॉर्ड। सब कुछ पूरी तरह से अनोखा था।
बिग बी ने कहा कि इस बैंड ने अपने गानों से संगीत जगत में हलचल मचा दी थी। उनमें से कुछ गाने तो कोलकाता जैसे शहरों से प्रेरित थे। उन्होंने कहा, कोलकाता के अपने प्रारम्भिक दिनों में जब वे प्रसिद्धि की तरफ बढ़ रहे थे तो उनके नवीनतम रिकॉर्ड को पाने के लिए भीड़ लग जाती थी क्योंकि जिस तरह संगीत जितनी सुगमता से आज उपलब्ध है उतना तब नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications