अमिताभ बच्चन की फिल्म DON के डायरेक्टर Chandra Barot का निधन, बॉलीवुड के इस एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Chandra Barot Passes Away: हिंदी फिल्म जगत की तरह से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि दिग्गज फिल्ममेकर चंद्र बारोट (Chandra Barot) का निधन हो गया है। चंद्र बारोट बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत में सुधार ना हो पाने की वजह से रविवार को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। फिल्ममेकर की निधन की खबर को उनकी पत्नी दीपा बारोट ने कंफर्म करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 'वह पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे।'
उम्र के साथ बढ़ीं दिक्कतें
उन्हें गुरु नानक अस्पताल में दिखाया गया था। डॉ. मनीष शेट्टी के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा था। यहां लाने से पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में दिखाया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि चंद्र बारोट और भी तकलीफों से जूझ रहे थे। उनका लंबे समय से ट्रीटमेंट चल रहा था।
फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि चंद्र बारोट अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के डायरेक्टर थे। वहीं अब फिल्म डॉन का तीसरा पार्ट आने जा रहा है जिसपर अब फरहान अख्तर काम कर रहे हैं। वहीं जैसे ही फरहान को चंद्र बारोट के निधन की खबर मिली वह खुद को रोक नहीं पाए। अपने इंस्टा हैंडल पर चंद्र बारोट की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर लिखते हैं- 'यह जानकर बहुत दुख हुआ की डॉन के डायरेक्टर चंद्र बारोट अब नहीं रहे। चंद्र बारोट जी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं।'


Click it and Unblock the Notifications