पिता को याद कर अस्पताल में भावुक हुए अमिताभ बच्चन लिखा-मेरे आंसू निकल गए, Rare तस्वीरें
अमिताभ बच्चन बीते 7 दिन से अधिक अस्पताल में है। जहां पर वह कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। लेकिन इस बीच अमिताभ अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जहां पर वह अपने पिता को कई बार याद कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इसे सुनकर मेरे आंसू निकल गए , पोलैंड की सिटी व्रोकाला को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था।
Recommended Video
आज उन्होंने विश्वविद्यालय भवन की छत पर छात्रों के जरिए बाबूजी की कविता मधुशाला का पाठ किया। वह इससे संदेश देना चाहते हैं कि व्रोकाला डॅा. हरिवंश राय बच्चन का शहर है। अमिताभ कई बार अपने पिता की कविता का जिक्र ब्लॅाग में कर चुके हैं। जहां पर पिता को याद कर भावुक हो जाते हैं।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या इस वक्त मुंबई के नानावटी अस्पताल की देख रेख में हैं। जहां पर तीन डॅाक्टर की टीम इनका ध्यान रख रही है। 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयी थी। इसके बाद उनके परिवार के तीन और सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए।
फिलहाल जब बात अमिताभ और हरिवंश राय बच्चन की सामने आयी है तो चलिए आपको दिखाते हैं पिता और पुत्र की पुरानी और अनदेखी Rare तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











