अमिताभ बच्चन ने जताया राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक, लिखा - मैंने उसे वॉइस नोट भेजा था, उसने आंखे खोली और फिर

इस हफ्ते, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरा मनोरंजन जगत शोक में था। अब उनके निधन के दो दिन बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे वो पूरे समय राजू श्रीवास्तव से जुड़े थे। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना भगवान मानते थे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा - एक और होनहार कलाकार, समय से पहले ही चला गया। एक और साथी कलाकार चला गया। अचानक एक हादसा और सब कुछ खत्म, अभी उसमें कितनी कला बची हुई थी। हर दिन सुबह से ही मैं दुआओं में उसे साथ रखता था और रोज़ उसके बारे में उसके आस पास के लोगों से स्वास्थ्य के बारे में पूछ लेता था।

amitabh-bachchan-mourns-raju-srivastav-s-death-says-i-sent-him-a-voice-note-he-opened-his-eyes-and

डॉक्टर ने उसके परिवार को सलाह दी थी कि उसे किसी ऐसी चीज़ की ज़रूरत है जो उसे वापस उठने की शक्ति दे सके। मैंने उसे वॉइस नोट भेजा। उन्होंने राजू के कान के पास उस वॉइस नोट को प्ले किया। उसने थोड़ी देर के लिए आंखें भी खोली। और फिर वो चला गया।

राजू श्रीवास्तव को किया याद

राजू श्रीवास्तव को किया याद

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में राजू श्रीवास्तव की कला की तारीफ करते हुए लिखा - उसका कॉमिक टाईमिंग कमाल का था। जन्म से ही उसे हंसाने की कला मिली थी और ये कला शानदार थी। हमेशा हमारे साथ रहेगी। उसका हंसाने का तरीका, हमेशा बिंदास, खुला हुआ और अनोखा होता था। वो अब स्वर्ग में मुस्कुरा रहा होगा और देवताओं की खुशी का कारण बनेगा।

अमिताभ बच्चन के फैन थे राजू श्रीवास्तव

अमिताभ बच्चन के फैन थे राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बचपन से ही अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन थे। स्कूल बंक करके कानपुर में अमिताभ बच्चन की फिल्में देखने जाते थे। ज़्यादा पैसे नहीं होते थे इसलिए एक बार में थिएटर के चौकीदार से ही दोस्ती कर ली थी और उसे ही पैसे दे देते थे। फिर आराम से बैठकर फिल्म देखते थे।

मां से पड़ा था चांटा

मां से पड़ा था चांटा

एक बार राजू श्रीवास्तव की मां को पता चल गया था कि वो स्कूल से गोला मारकर फिल्म देखने जाते थे। वो थिएटर पहुंच गईं और चौकीदार से अपने बेटे के बारे में पूछा। चौकीदार ने भी सीट नंबर बता दिया। राजू की मां वहां पहुंची और उन्हें कॉलर से घसीटते हुए घर लेकर आईं। फिर उन्हें थप्पड़ मारते हुए पूछा - अमिताभ बच्चन तुम्हारा पेट पालेगा?

बच्चन साहब की बदौलत चला काम

बच्चन साहब की बदौलत चला काम

राजू श्रीवास्तव ने इस घटना का ज़िक्र करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि सच कहूं तो अमिताभ बच्चन ने ही मेरा पेट पाला क्योंकि मैं सालों तक केवल उनकी ही मिमिक्री करके शो करता था और पैसा कमाता था। राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के कई एक्ट, लाफ्टर चैंपियन के दौरान भी किए थे।

40 दिन अस्पताल में किया संघर्ष

40 दिन अस्पताल में किया संघर्ष

गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और वो लगातार ICU में थे। उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। कई दिन संघर्ष करने के बाद राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X