Rakesh Sharma Funeral: शोक में डूबे अमिताभ बच्चन, लिखा - अंतिम दर्शन करने की हिम्मत भी नहीं हुई

Rakesh Sharma Funeral: याराना, मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राकेश कुमार शर्मा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। राकेश शर्मा, काफी समय से कैंसर से संघर्ष कर रहे थे। उनके निधन की जानकारी, उनके परिवार ने मीडिया को दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए भी समय तय किया। इन फिल्मों में राकेश शर्मा ने अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार को डायरेक्ट किया था।
राकेश शर्मा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने शोक जताते हुए एक ब्लॉग लिखा। जहां वो पुराने दिनों को याद करते हुए राकेश जी के व्यक्तित्व के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए वहीं उन्होंने अपने ब्लॉग में ये भी लिखा कि एक साथी को खोने का दर्द जहां उन्हें सता रहा है वहीं उन्हें हिम्मत ही नहीं बंध रही कि वो राकेश जी के अंतिम दर्शन कर पाएं।


Click it and Unblock the Notifications











