अमिताभ बच्चन और उनकी सास इंदिरा भादुड़ी की उम्र में है सिर्फ 12 साल का फासला, जानिए कौन है बड़ा और कौन छोटा

Amitabh Bachchan Mother In Law Age Difference: अमिताभ बच्चन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में की है। कुछ वक्त पहले जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की मौत की झूठी खबर सामने आई थी। इंदिरा भादुड़ी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहती है और उनकी उम्र 94 साल की है।
बिग बी और सासू मां की उम्र में अंतर
हालांकि इस समय इंदिरा भादुड़ी काफी अस्वस्थ है और कुछ वक्त पहले उनकी रीड की हड्डी में फ्रैक्चर भी हुआ था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इंदिरा भादुड़ी और अमिताभ बच्चन के बीच में कितनी उम्र का अंतर है। अगर हम इस पर बात करें तो आपको बता दें कि दोनों की उम्र में सिर्फ और सिर्फ 12 साल का अंतर है।
अमिताभ बच्चन से 12 साल बड़ी है इंदिरा भादुड़ी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा बहादुर दी उनसे सिर्फ 12 साल बड़ी है। अमिताभ बच्चन की उम्र 82 साल की है और यह बात लोगों को हैरान कर देती है। बताते चलें कि जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स में अकेली रहती हैं और कई बार अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई आ जाती हैं।
सासू मां से है खास लगाव
अमिताभ बच्चन का इंदिरा भादुड़ी के साथ में एक बेहद ही खास लगाव है। अक्सर एक्टर जब भी भोपाल जाते हैं तो वह अपनी सास के हाथ का बना हुआ खाना ही खाते हैं। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन और उनकी नानी के बीच में भी एक खास बॉन्डिंग है। अभिषेक बच्चन भी अपनी नानी के साथ एक खास लगाव रखते हैं।
भोपाल में अकेले रहती हैं इंदिरा भादुड़ी
लेकिन अगर हम इंदिरा भादुड़ी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि कई साल से वह भोपाल में अकेले रह रही है और 1996 में उन्होंने अपने पति तरुण भादुड़ी को खो दिया था। जया बच्चन के पिता और इंदिरा भादुड़ी के पति तरुण एक मशहूर पत्रकार और लेखक हुआ करते थे। पति के निधन के बाद में इंदिरा श्यामला हिल्स में आंसर अपार्टमेंट में अकेले रहती हैं।
जया बच्चन का परिवार
वैसे तो इंदिरा भादुड़ी के परिवार को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं होती है। हालांकि कहा जाता है कि जया बच्चन का जन्म मध्य प्रदेश में ही हुआ था और उनके दो बहने भी है। उनका नाम रीता वर्मा और नीता है। रीता वर्मा के पति एक्टर राजीव वर्मा है। इसलिए आज से अगर देखा जाए तो इंदिरा भादुड़ी के दो जमाई तो फिल्म एक्टर है। रीता भादुरी को लेकर यह भी कहा गया कि वह एक्ट्रेस चंद्रमा माधुरी की बेटी थी और इसी के चलते काफी बवाल भी हुआ था।
जया बच्चन का एक्टिंग करियर
अगर हम इंदिरा भादुड़ी की बेटी जया की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 15 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनका पूरा परिवार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहा है। लेकिन जया बच्चन को गुड्डी फिल्म से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई। आज वह जया भादुड़ी से जया बच्चन बन चुकी है।
जया बच्चन अमिताभ बच्चन की शादी
एक वक्त था जब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के प्यार के खूब चर्चे हुआ करते थे। इतना ही नहीं काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 में शादी कर ली थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए जिनका नाम श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन है।


Click it and Unblock the Notifications






