अमिताभ बच्चन को आयी जवानी के दिनों की याद, सूट-बूट में दिखाई पुरानी तस्वीर, बोला- वो दिन चले गए
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह आए दिन अपनी कोई ना कोई तस्वीर के साथ फैंस के साथ किस्सा शेयर करते हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है जो कि तेजी से देखी जा रही है।
साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया है कि उनको पुराने दिनों की याद आ रही है। वह अब उन दिनों को कभी लौटाकर लेकर नहीं आ सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके पीछे अभिनेता शशि कपूर भी नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन इस तस्वीर में सूट-बूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर अमिताभ बच्चन का एक फैन उनका ऑटोग्राफ ले रहा है। अमिताभ अपना साइन देते हुए डायरी से एक पेन पर लिखते दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications