..................... अमिताभ बच्चन ने शेयर की जलसा से कुछ अनदेखी तस्वीरें, MISS कर रहे संडे मीटिंग amitabh bachchan miss jalsa sunday meeting and appreciate corona warriors - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने शेयर की जलसा से कुछ अनदेखी तस्वीरें, MISS कर रहे संडे मीटिंग

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इंडस्ट्री में 51 साल पूरे कर चुके अमिताभ बच्चन से मिलने देशभर से कोने कोने से फैंस मिलने मुंबई पहुंचते हैं। फैंस की भावनाओं की कदर करते हुए अमिताभ बच्चन हर रविवार जलसा (उनका घर)से प्रशंसकों से मिलते थे। लॉकडाउन व कोरोना के चलते हर संडे फैंस संग होने वाली मीटिंग इन दिनों बंद पड़ी हैं।

amitabh bachchan

फैंस संग संडे मीटिंग को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर जलसा के बाहर से कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें कुछ सफाई कर्मचारी साफ सफाई करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जलसा के बाहर एकदम सन्नाटा हैं। इन तस्वीरों पर बिग बी बोले, कौन कहता है कि जलसा गेट पर होने वाली मीटिंग बंद हो गई, ये देखिए....

अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के साथ प्रशंसकों को मिस किया और कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया। उन्होंने एक बार फिर इस बात की ओर इशारा किया कि कैसे कोरोना वॉरियर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने लगे फैंस
जैसे ही बिग बी ने इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस का रिएक्शन आने लगा। लाजिमी हैं उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने के इस मौके को खूब मिस कर रहे हैं।

बता दें पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन जलसा गेट पर हर रविवार आते हैं। देशभर से आने वाले फैंस से मिलते हैं। फैंस भी इस एक झलक पाने के लिए खूब उत्सुक नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X