मैंने मिका को शुरू से सुना है, उसकी आवाज विशिष्ट हैः अमिताभ
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन गायक मीका सिंह पर इन दिनों कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गए हैं और वह अब उनकी काफी तारिफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिका ने फिल्म 'डिपार्टमेंट' में उनके लिए 'कम्मो' गाना गाया है।
अपने ब्लॉग पर बिग बी ने लिखा है, 'फिल्म उद्योग के कई लोकप्रिय गानों को आवाज देने वाले मीका ने मेरे लिए 'डिपार्टमेंट' में 'कम्मो' गाया। उनकी आवाज विशिष्ट और सबसे अलग है। मैं उसे शुरू से सुनता आ रहा हूं।'
अमिताभ ने लिखा, मीका अक्सर अपनी चिंताओं और स्नेह को लेकर संदेश भेजते हैं। वह स्टेज शो के दौरान मेरे गाने गाते हैं। मैं इसके लिए उनका आभारी हूं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











