शाहरुख, अभिषेक, फराह को देख अमिताभ को याद आये बीते दिन!
अमिताभ बच्चन आजकल केबीसी के खत्म होने के बाद अपनी फिल्म भूतनाथ की शटिंग में जुटे हुए हैं। अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की शूटिंग मुंबई में स्थित महबूब स्टूडियो में कर रहे हैं और वहीं पर पास में लगे हुए सेट पर अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान फिल्म निर्देशक फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म भूतनाथ की शूटिंग के बाद हैप्पी न्यू ईयर की कास्ट के साथ मिलकर कुछ अच्छे पल गुजारे और उसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें भी ट्विटर पर डाली और कहा कि शाहरुख, अभिषेक, फराह की मस्ती ने उन्हें पुराने दिनों की याद दिला दी है।
असल में पहले एक ही स्टूडियों में कई सारी फिल्मों की शूटिगं के सेट्स लगा करते थे और शूटिगं एक साथ ही होती थी। तो उस दौरान कई सारे सितारे एक दूसरे से मिलते थे बातें करते थे और मस्ती भी करते थे। लेकिन आजकल ऐसा नहीं होता। आजकल एक स्टूडियो में एक फिल्म की ही शूटिंग होती है। ऐसे में अमिताभ के लिए अपनी फिल्म की शूटिगं के सेट के आस पास और भी फिल्मों की शूटिगं होते हुए देखना काफी रोमांचक है और साथ ही गुजरे जमाने के लौट आने जैसा है।
अमिताभ बच्चन इससे पहले सलमान खान की फिल्म जय हो के सेट पर भी जाकर सलमान से मिल चुके हैं। उस दौरान अमिताभ की फिल्म भूतनाथ की शूटिंग के सेट के पास ही सलमान की जय हो फिल्म का सेट भी लगा था और तब अमिताभ सलमान से मिले और उन्होंने सलमान के साथ भी अपनी बातचीत के दौरान खींची गयी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डाली थीं।


Click it and Unblock the Notifications