स्टीवेन के फैन हो गये अमिताभ
बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन जिनके देश भर में करोड़ों चाहने वाले हैं आजकल किसी और के फैन बन गये हैं। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि ऑस्कर्स में अपनी धूम मचाने वाले हॉलीवुड निर्देशक स्टीवेन स्पीलबर्ग हैं। अमिताभ बच्चन ने स्टीवेन से मिलने और उनका स्वागत करने के लिए भोपाल में चल रही अपनी फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग रोककर वापस मुंबई का रुख किया। अमिताभ ने स्टीवेन के साथ मिलकर काफी लंबी बातचीत की और साथ ही अनिल अंबानी के द्वारा रखी गयी डिनर पार्टी में भी स्टीवेन का साथ दिया। स्टीवेन अपनी फिल्म लिंकन की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए भारत आए हैं।
अमिताभ बच्चन स्टीवेन से मिलने के बाद उनके फैन हो गये हैं। अमिताभ ने सबसे पहले तो अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि उन्होंने एक बेहतरीन शाम गुज़ारी स्टीवेन के साथ और देर तक फिल्मों, स्क्रिप्ट्स, रिश्तों और बहुत सारे मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही अमिताभ ने स्टीवेन की तारीफ करते हुए लिखा स्टीवेन एक बहुत ही शांत, गंभीर और रोचक इंसान हैं। इस शाम के होस्ट थे अनिल अंबानी। अमिताभ ने ट्विटर पर स्टीवेन के साथ अपनी तस्वीर भी ट्वीट की। अमिताभ बच्चन के साथ ही कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी स्टीवेन के स्वागत के लिए पहुंचे थे।
इसके बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा "फिल्म जगत के चुनिंदा लोगों और मीडिया की मौजूदगी में स्पीलबर्ग से बातचीत हुई। सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर एक फिल्मकार एक आविष्कारक, एक कथाकार और एक प्रवर्तक से बातें की। वह अपनी बुद्धिमता और विचारों से हमें हैरान करते रहे।" स्टीवेन स्पीलबर्ग की फिल्म लिंकन को इस साल आस्कर्स में कई अवॉर्ड मिले हैं। लिंकन फिल्म का निर्माण अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेमेंट और ड्रीम्स वर्क्स कंपनी ने मिलकर किया था। अब खबर ये भी है कि स्टीवेन कश्मीर पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












