मैं नहीं केबीसी मेरे लिए लकी : अमिताभ बच्चन

उनका कहना है कि इस शो में वह सिर्फ एक 'भाग्यशाली दर्शक' की भूमिका में थे।
देखें : अभिनय करेंगी एकता कपूर
बिग बी अब तक दो बार इस कार्यक्रम की मेजबानी कर चुके हैं। जल्द ही वह इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण में नजर आएंगे। तीसरे संस्करण में शाहरुख खान नजर आए थे। अमिताभ ने कहा, "मैं सिर्फ एक भाग्यशाली दर्शक था जो केबीसी के आनंददायक सफर में साथ-साथ था। मैं इस बात से खुश हूं कि यह कामयाब रहा।"
अमिताभ मानते हैं कि केबीसी की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह इस कार्यक्रम की रूपरेखा और इसकी अवधारणा थी। केबीसी का चौथा संस्करण 'सोनी' पर प्रसारित होगा। इससे पहले तीनों बार यह कार्यक्रम 'स्टार प्लस' पर प्रसारित हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications