..................... Amitabh Bachchan meet fans then Aishwarya rai, Aaradhya Bachchan and navya spotted at the balcony, VIDEO - Hindi Filmibeat

फैन्स से मिलने आए अमिताभ बच्चन तो बालकनी से झांकती दिखीं ऐश्वर्या-आराध्या और नव्या, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

Aishwarya rai

Bachchan Family Video Viral: अमिताभ बच्चन अकसर अपने फैन्स से मिलने के लिए घर से बाहर आते हैं। जितना फैन्स अमिताभ बच्चन से मिलकर खुश होते हैं इतना ही एक्टर अपने चाहने वालों को देख खुश हो जाते हैं। बता दें कि पिछली बार जब अमिताभ बच्चन फैन्स से मिलने के लिए आए थे तब अभिषेक बच्चन बालकनी में खड़े थे और उन्होंने ऊपर से ही फैन्स को रिस्पांड किया।

फैन्स से मिलने आए अमिताभ बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
सीनियर बच्चन के साथ जूनियर बच्चन को देख फैन्स का एक्साइटमेंट डबल हो गया था। ऐसे में एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह अपने फैन्स से मिलते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन तो इस वीडियो में दिख ही रहे हैं, लेकिन पीछे एक खूबसूरत नजारा और देखने को मिल रहा है। जिसे देख फैन्स का एक्साइटमेंट चार गुना बढ़ गया है।

वीडियो देखन के लिए लिंक पर टैप करें- फैन्स से मिलने आए अमिताभ बच्चन तो बालकनी से झांकती दिखीं ऐश्वर्या-आराध्या और नव्या, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

सोशल मीडिया पर छा गया बच्चन परिवार का ये वीडियो
जी हां, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल रहो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन को अपने फैन्स से मिल ही रहे हैं, लेकिन उनके पीछे गेट पर खड़ी नव्या नंदा नजर आ रही हैं। नव्या हाथ में फोन पकड़े दिख रही हैं। वहीं उनके साथ ही उनकी मामी ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी खड़ी नजर आ रही हैं।

अमिताभ बच्चन से मिलने आए फैन्स को देख खुश हुईं ऐश्वर्या और आराध्या
तीनों ही अमिताभ बच्चन से मिलने आए फैन्स का उत्साह देखती हुई नजर आ रही हैं। तीनों ही यह खूबसूरत नजारा देख काफी एक्साइटेड होती दिख रही हैं। बता दें कि यह वीडियो यूट्यूब के बॉलीवुड ट्रेंड के शॉट्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X