इस शर्त की वजह से बची है अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी, निभाते-निभाते बीत गए 52 साल

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका जलवा उनकी फिटनेस देखने लायक है। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी काम करते हैं। बिग बी ने 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 'मिस्टर नटवरलाल', 'आंखें', 'सिलसिला', 'दोस्ताना', 'जंजीर' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बता दें कि इस फिल्मों से बिग बी को फेम और नेम तो मिला ही साथ ही में हमसफर भी फिल्मों से ही मिला।
पावर कपल में से एक हैं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनों ही फिल्म 'जंजीर' से करीब आए और फिल्म खत्म होते ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि दोनों को एक साथ रहते हुए 50 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है और आज भी कपल बॉलीवुड के अन्य कपल्स को टक्कर देता है। दोनों का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों का रिश्ता एक शर्त पर टिका है।
शादी से पहले अमिताभ बच्चन ने रखी शर्त
अगर नहीं तो आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन जया बच्चन को बेहद पसंद करते थे। दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को डेट भी किया था। दोनों ने एक दूसरे को अपनी पसंद और ना पसंद के बारे में खुलकर बताया था। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के सामने एक शर्त रख दी। जया बच्चन भी अमिताभ बच्चन को बेहद प्यार करती थीं। इसलिए उन्होंने बिना किसी सवाल के उस शर्त को मान लिया और खास बात तो यह है कि आज भी जया बच्चन उस शर्त को निभा रही हैं।
52 सालों बाद भी जया बच्चन निभा रही हैं शर्त
दरअसल अमिताभ बच्चन ने शादी से पहले जया बच्चन के सामने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद कम ही काम करेंगी। वह चुनिंदा प्रोजेक्ट ही लेंगी और वह अच्छे लोगों के साथ काम करेंगी। अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को कहा था कि उन्हें ऐसी पत्नी नहीं चाहिए जो दिनभर काम ही करती रहे। जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन की शर्त को माना और आज भी जया बच्चन उस शर्त को निभा रही हैं। वह बेहद ही चुनिंदा फिल्मों में नजर आती हैं और अपने काम के साथ-साथ घर परिवार पर भी ध्यान देती हैं। आपको बता दें कि आखिरी बार जया बच्चन को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications