भाई अमिताभ बच्चन को राखी बांधने पहुंची CM बहना ममता बनर्जी, ऐश्वर्या-अभिषेक को दिया आशीर्वाद

Amitabh Bachchan, Mamta Banerjee, Aishwarya rai Bachchan, Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan

Amitabh Bachchan Mamta Banerjee Rakshabandhan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंचीं। बैठक से पहले, ममता ने महान एक्टर अमिताभ बच्चन से उनके घर जलसा में मिलने के लिए समय निकाला।

80 वर्षीय अभिनेता ने रक्षा बंधन के मौके पर ममता बनर्जी को अपने घर पर चाय के लिए इनवाइट किया था। और अब ममता को अमिताभ बच्चन के घर पहुंचते हुए देखा गया। ममता बनर्जी की अमिताभ के परिवार के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं।

इससे पहले आज, ममता बनर्जी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं जहां उनका स्वागत आदित्य ठाकरे ने किया। एक्टर अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं। पिछले साल, अमिताभ बच्चन ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIIF) के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया था, जहां ममता ने भारत रत्न के लिए उनके नाम की वकालत भी की थी।

ममता बनर्जी की अमिताभ के परिवार के साथ फोटोज सामने आई हैं। अमिताभ फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 15वें सीजन को करने में व्यस्त हैं। फिल्म की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ देखा गया था। उनकी झोली में टाइगर श्रॉफ की गणपथ, कल्कि 2898 एडी और शाहरुख खान के साथ एक फिल्म है।

I.N.D.I.A ब्लॉक में ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सहित 26 राजनीतिक दल शामिल हैं। ब्लॉक ने मुंबई में अपनी तीसरी बैठक आयोजित की है, जो 21 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है। इस बैठक में, ब्लॉक कई मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेगा, जिसमें गठबंधन का संयोजक कौन होगा जैसे मुद्दे शामिल है। सभी सदस्य 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले अभियान चलाने के लिए गठबंधन के लोगों और अंतिम रणनीतियों पर भी फैसला करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X