भारत- पाक वर्ल्ड कप और अमिताभ बच्चन..यानि की overdose मस्ती
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 का इंतजार यूं तो हर क्रिकेट फैन को है। लेकिन इस विश्व कप के दौरान आप क्रिकेट और बॉलीवुड को एक साथ देखेंगे। जी हां, इस खबर से आपकी बेसब्री और बढ़ने वाली है कि इस विश्न कप में खुद महानायक अमिताभ बच्चन लाइव कमेंट्री करेंगे। और वह भी भारतीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाला भारत- पाक मैच के लिए।

बिग बी जल्द शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से कमेंट्री में हाथ आजमाने जा रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान बिग बी भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में कमेंट्री करते नज़र आएंगे। यह मैच 15 फरवरी को होने वाला है। मैच के दौरान बिग बी क्रिकेट खिलाड़ी रहे कपिल देव और मशहूर कमेंटेटर हर्ष भोगले के साथ माइक संभालेंगे। आपको बता दें, भारत-पाक टीमों के बीच ये मैच ऑस्ट्रेलिया में होगा।
पढ़ें- क्रिकेट वर्ल्ड कप वर्सेज़ बॉलीवुड..कौन किस पर भारी!
खैर, यह तो हुई विश्व कप की बात, अब आते हैं बॉलीवुड पर। तो आपको बता दें, दरअसल ये बिग बी की आने वाली फिल्म 'शमिताभ' के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म के निर्देशक आर बाल्कि ने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ फिल्म का प्रमोट करना नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच दूरियां कम करना भी है।
इतना ही नहीं, निर्देशक ने यह भी कहा कि, 'ऐसा हो ही नहीं सकता कि मिस्टर बच्चन की आवाज काम न करे। मुझे लगता है कि लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन की आवाजें भारत-पाकिस्तान को साथ लाती हैं।'
बहरहाल, बिग बी की फिल्म शमिताभ 6 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा धनुष और अक्षरा हसन भी अहम किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications