अमिताभ और मधुर के बीच नाराजगी खत्म

ऐश्वर्या के गर्भवती होने के बाद उन्होंने भंडारकर की फिल्म हिरोइन में काम करने से इंकार कर दिया था। भंडारकर ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि ऐश्वर्या ने अपनी हालत के बारे में छुपाया। तब अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या का पक्ष लेते हुए कहा था कि हर अभिनेत्री को शादी और बच्चे करने का अधिकार है। उस दिन के बाद से बच्चन और भंडारकर के बीच दूरियां आ गई।
सूत्रों की माने तो पिछले सप्ताह ही दोनों के बीच सुलह हुई है। भंडारकर खुद चलकर बच्चन के पास गए जब वो एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। बच्चन ने उनकी ओर देखा, मुस्कुराए और गर्मजोशी से मिले। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत भी हुई। और इसतरह उनके बीच का कोल्डवार खत्म हो गया।


Click it and Unblock the Notifications