अपने ही घर में पिछले दरवाजे से प्रवेश किया बिग बी ने

जी हां बिग बी को अपने ही घर में पिछले दरवाजे से प्रवेश करना पड़ा। बच्चन अपने परिवार के साथ अपने एक अन्य आवास प्रतीक्षा से लौट रहे थे और भारी भीड़ की वजह से जलसा के बाहर यातायात बाधित हो गया और बिग बी को पिछले रास्ते से घर में प्रवेश करना पड़ा।
बच्चन ने अपने ब्लाग पर लिखा कि पूजा के बाद प्रतीक्षा से परिवार लौटा और उन्हें ट्रैफिक जाम होने की वजह से पिछले दरवाजे से प्रवेश किया। उन्होंने लिखा, मुझे अपने ही घर में प्रवेश करने में दिक्कत हो रही है। प्रशंसक बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक को लेकर भी उत्साहित थे। बच्चन ने ब्लाग पर भारी भीड़ के साथ एक साधु का भी फोटो डाला है।


Click it and Unblock the Notifications