कोचादइयां हिंदी सिनेमा के इतिहास का एक यादगार हिस्सा होगी- अमिताभ बच्चन!

रजनीकांत के चाहने वालों के लिए एक अच्छी और एक थोड़ी बुरी खबर है। अच्छी खबर ये है कि रजनीकांत की एनिमेटेड फिल्म कोचादइयां का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में लॉंच किया गया और इस अवसर पर फिल्म जगत के बड़े बड़े अभिनेता और फिल्म निर्माता मौजूद थे। बुरी खबर ये है कि कोच्चीदाइयां देखने के लिए अभी लोगों को थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ेगा। 11 अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म कोचादइयांअब 1 मई को रिलीज होगी क्योंकि अप्रैल माह में लोग चुनाव के चलते व्यस्त रहेंगे और हो सकता है कि इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट पर भी असर पड़े। सब कुछ सोचसमझकर कोचादइयां फिल्म की रिलीज को एक महीने के लिए आगे खिसका दिया गया है।

रजनीकांत ने अमिताभ से कहा मैं अब एक्टिंग बोर हो गया हूं!

कोचादइयांफिल्म का ट्रेलर लॉंच हाल ही में मुबई के सिनेमैक्स में किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, रमेश सिप्पी, काजोल, सुभाष घई, सुभाष कपूर जैसे बड़े बडे़ सेलिब्रिटीज मौजूद थे। सभी ने मिलकर फिल्म के ट्रेलर को देखा और फिल्म की निर्देशक और रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या की जमकर तारीफ की। अमिताभ बच्चन ने सौंदर्या की तारीफ करते हुए कहा कि रजनीकांत को अपनी बेटी पर गर्व होना चाहिए। कि उन्होंने इतनी बेहतरीन फिल्म बनाई है। इससे पहले भारत में इस तरह का प्रोजेक्शन और टेक्नीकलिटीज नहीं नज़र आया। कोच्चेदाईयां देखकर मैं वाकई हैरान हूं। अमिताभ ने आगे कहा कि जब विदेश में अवतार फिल्म बनी थी तो कहा गया था कि जब फिल्मों का इतिहास लिखा जाएगा तो उसके दो भाग होंगे एक अवतार से पहले और एक अवतार के बाद।

आज मैं ये कहना चाहता हूं कि जब हिंदी सिनेमा के 100 पूरे होने के बाद हिंदी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा तो उसके दो भाग होंगे एक कोचादइयां के पहले और एक कोचादइयां के बाद। इस फिल्म ने लोगों को एक नयी सोच और एक अलग ही अनुभव दिया है। अब फिल्ममेकर एक कदम आगे बढाकर सोचेंगे। ये हमारा आने वाला भविष्य है जिसे कि सौंदर्या ने इतनी खूबसूरती के साथ अपनी फिल्म में डाला है। अद्भुत अनुभव है।

अमिताभ बच्चन के मुंह से अपनी इतनी तारीफ सुनकर खुद सौंदर्या भी नतमस्तक हो गयीं। रजनीकांत भी काफी भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि जिन बड़े और महान कलाकारों, फिल्ममेकर्स के साथ उनहोंने कभी काम किया था आज वो उनकी बेटी सोंदर्या की इतनी तारीफ कर रहे हैं। रजनीकांत ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X