LEAKED: 2 दिन से बचा रहे थे खान ब्लॉकबस्टर...पहले के बाद ये रहा दूसरा लुक!
Recommended Video

आमिर खान तमाम कोशिशों के बावजूद भी अमिताभ बच्चन का ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का लुक लीक होने से नहीं बचा सके। जी हां ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का अमिताभ बच्चन का लुक लीक हो गया है और यह धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बिल्कुल योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर काले रंग की पगड़ी बांध रखी है और साथ ही काफी सीरियस लुक में भी नजर आ रहे हैं। इसके पहले ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट पर से आमिर खान का भी लुक लीक हो चुका है।

आमिर खान ने अपना लुक लीक होने के बाद सेट पर सुरक्षा बढ़वा दी थी। वो नहीं चाहते थे कि अमिताभ का लुक लोगों के सामने आए । अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी हैं।
आपको बता दें कि फिल्म में वो, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख लुटेरे बने हैं। फिल्म ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर की कहानी है।बहरहाल फिल्म 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।वैसे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के अलावा भी कई फिल्मों का पहला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications