विद्या की कहानी ने अमिताभ का दिल जीता
फिल्म निर्माता सुजॉय घोष की कई कलाकारों वाली फिल्म अलादीन में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि फिल्म कहानी वाकई एक शानदार फिल्म है।
69 वर्षीय बच्चन ने कल फिल्म देखी और घोष को ट्विटर पर बधाई दी। बच्चन ने लिखा है, अंतत: कहानी देख ली जो कि मेरे प्रिय मित्र सुजॉय घोष की नई फिल्म है जिन्होंने मेरे साथ अलादीन बनाई थी।
बधाइयों के बाद उन्होंने यह लिखा के उनके लिए मेरा यह संदेश है कि 'अलादीन' जैसी फिल्म बनाने के दौरान आप ये सब क्या कर रहे थे।
आपको बता दें कि इस फिल्म में रवींद्रनाथ टैगोर की 'एकला चलो रे' गाने को भी बिग बी ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म में विद्या बालन ही हिरो है। वैसे सुजॉय का भी कहना है कि मेरी फिल्म में विद्या और कोलकाता ही हीरो है।


Click it and Unblock the Notifications