अमिताभ को पसंद है दिल्ली की सर्दी

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, मुझे सर्दी में दिल्ली बहुत प्यारी लगती है। सर्दी में वहां की हवा, वातावरण, फूल, होटलों व रेस्तराओं में आने वाली कॉफी की खुशबू, गर्म कपड़े, स्कार्फ सभी कुछ अच्छा लगता है।
वैसे अमिताभ को इस बात की भी फिक्र सताती है कि ठंड में वो लोग कैसे सोते हैं जिनका गुजारा सड़कों पर होता है। उन्होंने आगे कहा है कि यह सोचकर भी डर लगता है कि सड़कों पर रहने वालों का क्या होगा। ये लोग सड़कों पर कूड़े को जलाकर आग से खुद को गर्म करते दिखते हैं!! इसे देख बेहद ही दुख होता है।


Click it and Unblock the Notifications











