अमिताभ बच्चन को ऑस्ट्रेलियन गेम रग्बी से हुआ प्यार

अपनी नयी-नयी दीवानगी के बारे में अमिताभ कहते हैं कि 'ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद मेरे अंदर एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। मेरे अंदर रग्बी के लिए अचानक ही जुनून और प्यार उमड़ आया है।' आगे उन्होंने खुद से ही सवाल किया, 'अब घर पर क्या देखा जाए इसको लेकर समस्या हो सकती हैं? मैं समझता हूं कि नहीं। यह दोनों ही फुटबॉल के रूप में अमेरिकन फुटबॉल और अब रग्बी मेरे लिये काफी दिलचस्प हो गया है।'
बिग बी आगे कहते हैं कि मैं इस खेल के नियमों को नहीं जानता और न हीं खेल की मुख्य बातों को समझता हूं। यह भी नहीं जानता कि खिलाड़ी आपस में क्यों एक दूसरे को गेंद फेंकते रहते हैं। ऐसा ही अमेरिकन फुटबॉल के साथ है। मैं नहीं जानता कि क्यों और कैसे प्वाइंट मिलते हैं।
उन्होंने कहा, 'लेकिन इसके बावजुद कुछ ऐसी चीज है जिसे मैं समझता हूं। मेरा मानना है कि रग्बी को खेलने के लिए आपके पास लोहे जैसा शरीर होना चाहिए।' अमिताभ ने अपने ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान न्यूजीलैंड में खेले गए रग्बी विश्वकप का जमकर मजा लिया।


Click it and Unblock the Notifications











